IND vs ENG: दूसरे मैच के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों पर लटकी तलवार
Author: News24 हिंदी
Jun 28, 2025 01:45 PM IST
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। पहले मैच में भारतीय टीम की ओर से 5 शतक लगे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे मैच के लिए बल्लेबाजी विभाग में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि गेंदाबाजी विभाग में टीम इंडिया में बदलाव दिख सकता है। दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल सलामी बल्लेबाजी की भूमिका निभा सकते हैं।
मिडिल ऑर्डर में साई सुदर्शन, शुभमन गिल मोर्चा संभाल सकते हैं, जबकि लोअर मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत और करुण नायर के खेलने की संभावना है। गेंदबाजी विभाग में रविंद्र जडेजा, आकाशदीप, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह दूसरे मैच से बाहर हो सकते हैं। उन्हें वर्कलोड मैनेज करने के लिए आराम मिलने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।