India President carriage Story
विज्ञापन

Watch: राष्ट्रपति की बग्घी की रोचक कहानी, जानें कैसे बनी भारतीय इतिहास का हिस्सा?

India President carriage Story: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी बग्घी में सवार होकर आईं, जिसके राष्ट्रपति की शाही सवारी बनने के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है। आइए इस बग्घी का इतिहास जानते हैं…

India President Carriage Story: देश ने आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया और इस मौके पर एक बार फिर राष्ट्रपति की शाही सवारी उनकी ‘पारंपरिक घोड़ा-चालित बग्घी’ में देखने को मिली, जिसमें सवार होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचीं। बग्घी में उनके साथ चीफ गेस्ट इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी सवार थे। वहीं, इस बग्घी के इतिहास की बात की जाए तो साल 1984 के बाद 2024 में 40 साल बाद फिर से राष्ट्रपति की बग्घी का यह चलन शुरू हुआ। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद इसे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। लेकिन आप जानते हैं कि इस राष्ट्रपति की बग्घी की कहानी बहुत ही रोचक है। विभाजन के वक्त टॉस (सिक्का उछालना) में जीत के बाद भारत को सोने की परत चढ़ी हुई यह बग्घी मिली थी। वीडियो में जानें क्या है पूरी कहानी…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ