India Dispatches Humanitarian Aid To Lebanon: इजराइल और लेबनान के आतंकी समूह हिजबुल्लाह के बीच जंग चल रही है। इजराइल चुन-चुनकर अपने दुश्मनों का खात्मा कर रहा है। ऐसे में उसने हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के अलावा हमास चीफ याह्या सिनवार को मौत को घाट उतार दिया। इजराइल-हिजबुल्लाह के बीच चल रही जंग में लेबनान के कई नागरिक प्रभावित हुए हैं। ऐसे में भारत ने लेबनान के नागरिकों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
युद्ध में फंसे लेबनान को भारत की ओर से मानवीय सहायता भेजी गई है। भारत ने संकटग्रस्त देश को 33 टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति भेजने का फैसला लिया है। जिसके तहत शुक्रवार को 11 टन की पहली चिकित्सा आपूर्ति खेप भेजी गई। इस खेप में एंटीबायोटिक्स, हृदय संबंधी दवाएं, गैर-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट और एनेस्थेटिक्स सहित कई तरह की दवाएं और फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट रखे गए हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह मदद भारत के व्यापक अभियान का हिस्सा है। इसके तहत किसी भी संकटग्रस्त देश को मानवीय सहायता भेजी जाती है।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
संबंधित खबरें
टीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
30 mins agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
20 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
22 hrs agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
1 day agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
1 day agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
1 day agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
2 days agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines