---विज्ञापन---

‘गुनाहों को छुपाने के लिए हो रहे एकजुट’, INDIA की मेगा रैली पर क्या बोली BJP

BJP Statement On India Alliance Mega Rally : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला है।

Sudhanshu Trivedi
---खबर नीचे जारी है---

BJP Statement On India Alliance Mega Rally : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी जमीन बिछ गई है। राजनीतिक पाटियां भी चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। अब एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौरा शुरू हो गया है। इसी क्रम में इंडिया गठबंधन दिल्ली के रामलीला मैदान में मेगा रैली करने जा रहा है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गुनाह और भ्रष्टाचार करते-करते अब ये लोग एकजुट हो रहे हैं। विपक्षी दलों ने जिस रैली का नाम लोकतंत्र बचाओ रखा, वास्तविकता में वह परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ रैली है। क्योंकि, सभी भ्रष्टाचारी एक दूसरे का साथ देते हुए भ्रष्टाचार के भाईचारे में एक साथ हैं। आपको आज परिवारवाद के कुछ नए आयाम और नए स्वरूप देखने को मिलेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 31, 2024 11:17 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola