India Alliance Mega Rally In Ramleela Maidan : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की मेगा रैली हुई, जिसमें विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं ने मंच साझा किया। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित किया।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि जेल से सीएम अरविंद केजरीवाल ने आप लोगों को एक संदेश भेजा है। इस संदेश को पढ़ने से पहले मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या प्रधानमंत्री ने मेरे पति को जेल में डालकर सही काम किया? ये लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल जेल में हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए? आपका केजरीवाल शेर है, वे ज्यादा दिनों तक जेल में नहीं रख पाएंगे। सुनीता केजरीवाल ने महागठबंधन की रैली में सीएम अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ने देशवासियों को 6 गारंटी देने का वादा किया है। दिल्ली के सीएम ने पूरे देश में पानी के इंतजाम, फ्री बिजली, शानदार सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक, किसान को MSP पर मुआवजा, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा की गारंटी दी है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
19 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
20 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
21 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines