अरविंद केजरीवाल की जेल से आई एक और चिट्ठी, सुनीता ने पढ़कर सुनाया

India Alliance Mega Rally In Ramleela Maidan : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का महासमर शुरू हो गया है। राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव में जुट गई हैं। इसी क्रम में दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली हुई। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित किया।

Sunita Kejriwal

India Alliance Mega Rally In Ramleela Maidan : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की मेगा रैली हुई, जिसमें विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं ने मंच साझा किया। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित किया।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि जेल से सीएम अरविंद केजरीवाल ने आप लोगों को एक संदेश भेजा है। इस संदेश को पढ़ने से पहले मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या प्रधानमंत्री ने मेरे पति को जेल में डालकर सही काम किया? ये लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल जेल में हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए? आपका केजरीवाल शेर है, वे ज्यादा दिनों तक जेल में नहीं रख पाएंगे। सुनीता केजरीवाल ने महागठबंधन की रैली में सीएम अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ने देशवासियों को 6 गारंटी देने का वादा किया है। दिल्ली के सीएम ने पूरे देश में पानी के इंतजाम, फ्री बिजली, शानदार सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक, किसान को MSP पर मुआवजा, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा की गारंटी दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ