India Alliance Rally
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या हुआ अहम फैसला? दिल्ली में जुटे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता, देखें Video

India Alliance Meeting in Delhi: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान जारी है। इसी बीच इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने दिल्ली में बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक में विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया है।

India Alliance Meeting in Delhi: लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण कुछ देर में खत्म हो जाएगा। हालांकि वोटिंग समाप्त होने से पहले इंडिया महागठबंधन के नेताओं ने बैठक का आयोजन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया महागठबंधन की बैठक हो रही है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए कई दिग्गज नेताओं ने राजधानी दिल्ली का रुख किया है।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। खबरों की मानें तो मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई इस बैठक में इंडिया गठबंधन के नेता भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। ऐसे में इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या चीजें निकल कर सामने आती हैं? ये जानने के लिए लाइव वीडियो के साथ बने रहें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ