INDIAN WOMEN TEAM WITH South Africa

IND W vs SA W: हार के बाद फूट-फूट कर रोई साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी, भारतीय खिलाड़ियों ने कराया चुप 

IND W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने लगातार तीसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई. पहली दोनों बार की तरह अफ्रीका तीसरी बार भी फाइनल मुकाबले में हार गई. लगातार तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल हारने के बाद अफ्रीकी टीम मैदान पर बहुत ज्यादा निराश नजर आई. टूर्नामेंट को अपने नाम करने वाली टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने जिसके बाद दिल जीत लिया.

IND W vs SA W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 52 रनों से करारी हार मिली. इसी के साथ अफ्रीकन टीम का पहला आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का सपना भी टूट गया. अफ्रीका की टीम लगातार तीसरा आईसीसी का फाइनल हारी है. जिसके कारण ही नवी मुंबई में हार के बाद अफ्रीका टीम की सभी खिलाड़ी टूट गई थी. मैदान पर वो बहुत ज्यादा इमोशनल नजर आ रही थी. उस समय भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें संभाला. 

विज्ञापन

मैदान पर फूट-फूट कर रोई अफ्रीकी खिलाड़ी 

नवी मुंबई में हुए फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी फूट-फूट कर रोती हुई नजर आई. जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी उन्हें चुप कराती हुई नजर आई. कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ स्मृति मंधाना बात करती हुई नजर आई. वहीं मारिजेन कैप को राधा यादव और जेमिमा रोड्रिग्स ने गले लगा कर चुप कराया. कैप अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रही हैं. ऐसे में उनका विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट गया. हालांकि अफ्रीकन खिलाड़ियों का दर्द भारतीय खिलाड़ी ही अच्छे से समझ सकती है. 

विज्ञापन

पोस्ट मैच के बारे में और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ