हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ZIM: हरारे में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा एक पैर से स्पेशल छक्का, आलोचकों को दिया करारा जवाब

IND vs ZIM: इंग्लैंड दौरे पर जब पहली 3 पारियों में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला, तो आलोचकों ने इस 15 वर्षीय स्टार की आलोचना शुरू कर दी थी. उन सभी आलोचकों को करारा जवाब देते हुए सूर्यवंशी ने हरारे में शानदार अर्धशतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

विज्ञापन
Pic Credit- X

IND vs ZIM: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहली ही गेंद से अटैक करने के लिए जाने जाते हैं. इंग्लैंड दौरे पर भी वो ऐसा ही करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसमें वो सफल नहीं हो पा रहे थे. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यवंशी ने फॉर्म में वापसी कर ली है. सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज दिखाया. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा. जिसको देखकर फैंस, टीम मैनेजमेंट के साथ ही क्रिकेट के दिग्गजों के भी होश उड़ गए. 

वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में किया कमाल 

टीम इंडिया के उभरते हुए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में 19 गेंदों में ही 50 रन बना डाले. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के जड़े. सूर्यवंशी ने इस दौरान एक बहुत ही शानदार छक्का. जिसमें उन्होंने बैठकर पीछे की ओर जोरदार सिक्स जड़ा. सूर्यवंशी जिस अंदाज में आईपीएल 2026 में खेल रहे थे. उसी अंदाज में उन्होंने हरारे के मैदान पर खेला है. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया में वो अपनी जगह पक्की करने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि वो इसी फॉर्म को अब दूसरे टी-20 मैच में भी जारी रखना चाहेंगे. जिससे वो टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर सके. 

ये भी पढ़ें: युवराज सिंह के बाद अब सचिन तेंदुलकर ने CJP प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर जारी किया बड़ा बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola