हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: T20 सीरीज जीत के 7 हीरो, जिम्बाब्वे को बना दिया जीरो

IND vs ZIM Series Team India: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने रविवार को पांचवां और आखिरी मुकाबला बड़े अंतर से जीत लिया।

विज्ञापन
टीम इंडिया

IND vs ZIM Series Team India: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की सीरीज जीत ली है। भारतीय टीम ने 4-1 से ये सीरीज जीती। रविवार को इस सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम ने 42 रन से बड़ी जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए युवा टीम का चुनाव किया गया था। टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल ने की। भारतीय टीम में आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ी नजर आए। जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दिल जीत लिया। अब टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए तैयार है। जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है।

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: क्रीज पर खड़े-खड़े संजू ने लगाया ऐसा शॉट, हवा में जाते ही गेंद हो गई गुम, देखें वीडियो

इन खिलाड़ियों का जलवा  

ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान ध्यान खींचा है। उन्होंने दूसरे मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक ठोका, तो वहीं चौथे और पांचवें मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए। अभिषेक के साथ ही रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई और शिवम दुबे ने भी इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं सीरीज के 7 हीरो कौन-कौनसे खिलाड़ी रहे।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: यशस्वी जायसवाल ने 1 बॉल पर बनाए 13 रन, बने ये कारनामा करने वाले दुनिया एकमात्र बल्लेबाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola