
Video: T20 सीरीज जीत के 7 हीरो, जिम्बाब्वे को बना दिया जीरो
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
IND vs ZIM Series Team India: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की सीरीज जीत ली है। भारतीय टीम ने 4-1 से ये सीरीज जीती। रविवार को इस सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम ने 42 रन से बड़ी जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए युवा टीम का चुनाव किया गया था। टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल ने की। भारतीय टीम में आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ी नजर आए। जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दिल जीत लिया। अब टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए तैयार है। जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: क्रीज पर खड़े-खड़े संजू ने लगाया ऐसा शॉट, हवा में जाते ही गेंद हो गई गुम, देखें वीडियो
ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान ध्यान खींचा है। उन्होंने दूसरे मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक ठोका, तो वहीं चौथे और पांचवें मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए। अभिषेक के साथ ही रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई और शिवम दुबे ने भी इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं सीरीज के 7 हीरो कौन-कौनसे खिलाड़ी रहे।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: