हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: टीम इंडिया की जीत में छाए ये हीरो, जिम्बाब्वे को बुरी तरह हराया

IND vs ZIM 4th T20I: टीम इंडिया ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम कर दी है। भारतीय टीम ने चौथे टी-20 में शानदार जीत हासिल की। इस जीत में कई खिलाड़ियों का योगदान रहा। आइए जानते हैं उनके नाम…

विज्ञापन
IND vs ZIM

IND vs ZIM 4th T20I: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंद डाला। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली है। अब इसका आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: गिल-यशस्वी ने बनाए ये 5 बड़े रिकार्ड्स, विराट, रोहित और धवन जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल

चौथे मैच में टीम इंडिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और खलील अहमद ने जलवा दिखाया तो वहीं डेब्यू करने वाले तुषार देशपांडे को भी एक सफलता मिली। इसके बाद बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने तूफान मचाया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: एक गेंद पर बने 12 रन, अंपायर के साथ हुआ गजब ड्रामा!

यशस्वी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 12 चौके-5 छक्के ठोक 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से नाबाद 93 रन कूटे तो वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 39 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के जड़कर 148 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से नाबाद 58 रन बनाए। इस तरह भारतीय टीम ने 15.2 ओवर में ही ये मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: क्या अभिषेक शर्मा बनेंगे दूसरे जड्डू? बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में दिखाया कमाल 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: मुंबई का लड़का, धोनी का चेला, कौन हैं तुषार देशपांडे? जिन्होंने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola