हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: शुभमन गिल ने किसको हैंड ओवर की ट्रॉफी? मैदान पर देखने को मिला अलग नजारा 

IND vs WI: भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी ने एक परंपरा शुरू की थी. जिसे विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी आगे बढ़ाया था. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद युवा कप्तान गिल ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाया है. दिल्ली टेस्ट मैच जीतने के बाद जब शुभमन गिल को ट्रॉफी मिली तो उन्होंने उसे छोड़ दिया. मैदान पर जिसके बाद एक अलग ही नजारा देखने को मिला.

विज्ञापन
Shubman Gill

IND vs WI: दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कार्यकाल में सीरीज जीतने के बाद एक परंपरा शुरू की थी. वो सीरीज जीत के बाद ट्रॉफी को टीम के सबसे नए खिलाड़ी को सौंप देते थे. इस परंपरा को धोनी के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी आगे बढ़ाया. वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज जीतने के बाद भी गिल ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और ट्रॉफी टीम के सबसे नए खिलाड़ी को सौंपी. जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर चल रही है. 

शुभमन गिल ने जीता फैंस का दिल 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी को नारायण जगदीशन को सौंप दिया. जगदीशन को अभी तक टेस्ट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है, लेकिन वो पिछले 3 टेस्ट से टीम इंडिया का हिस्सा हैं. गिल ने ट्रॉफी को टीम के पास पहुंचते ही फौरन छोड़ दिया. शुभमन अब टेस्ट के साथ ही साथ वनडे में भी भारतीय टीम के कप्तान हैं. ऐसे में भविष्य में उन्हें कई सीरीज जीतने का मौका मिलने वाला है. गिल बेहद कम उम्र में ही बहुत ही परिपक्व नजर आते हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत, क्या आज भी छिड़ेगा ‘No Handshake’ विवाद?

विज्ञापन

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs WI: जीत के बाद बुरी तरह से भड़के हेड कोच गौतम गंभीर, मीडिया की लगा दी क्लास!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola