India vs West Indies, T20 World Cup 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार, 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जाना है. यह एक तरह से वर्चुअल नॉकआउट मैच है, जिसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का सफर यहां खत्म हो जाएगा. इस मैच में डिफेंडिंग भारतीय टीम हर वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी. वहीं, इस करो या मरो के मुकाबले से पहले टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डसखाटे ने प्लेइंग XI को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में असिस्टेंट कोच ने बताया कि हम प्लेइंग XI का फैसला पिच के हिसाब से करेंगे.
कोच रयान टेन डसखाटे ने बताया कि रिंकू सिंह जल्द ही टीम इंडिया से जुड़ेंगे. वहीं, संजू सैमसन के खेलने पर उन्होंने कहा कि संजू बहुत अच्छे टच में दिखे और हमें पिछले मैच की तरह ही अच्छी पार्टनरशिप करनी होगी. वहीं सहायक कोच ने तिलक वर्मा की बैटिंग पोजिशन को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि तिलक वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर 5 पर बल्लेबाजी करेंगे या नंबर 6 पर. हमने देखा कि जब सैमसन को ऊपर भेजा गया तो तिलक नीचे आए और वह रणनीति कारगर साबित हुई. टीम मैनेजमेंट विपक्षी टीम के संयोजन को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला लेगा. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- PAK vs SL: श्रीलंका के खिलाफ जीत कर भी ‘हार’ गई पाकिस्तान, टी-20 वर्ल्ड कप से हुई बाहर
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
19 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines