हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

रोहित शर्मा को देख सूर्यकुमार यादव ने बीच में छोड़ा टॉस? भागकर लगाया गले, वीडियो वायरल

IND vs USA: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सूर्या टॉस छोड़कर रोहित की तरफ दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. क्या है इस वीडियो की हकीकत?

विज्ञापन

IND vs USA: टीम इंडिया ने 7 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 का अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेला. इस मैच में टीम इंडिया ने 29 रनों से जीत हासिल की. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई. अपनी इस बेहतरीन पारी को लेकर कप्तान सूर्या की तारीफ हर जगह हो रही है. इसी के साथ उनका टॉस के वक्त का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो टॉस को बीच में ही छोड़ भागते हुए दिख रहे हैं. दरअसल, टॉस के वक्त सूर्या की नजर रोहित शर्मा के ऊपर पड़ती है जो कि आईसीसी के इस इवेंट के एम्बेसडर हैं. उनको देखते हुए सूर्या उनकी तरफ भागे और उनसे हाथ मिलाया. साथ ही उनके गले भी गले. इस दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई और सूर्या फिर वापस टॉस के लिए लौट गए. सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो कि फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है. 

पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- डेब्यू हो तो ऐसा…पहली ही गेंद पर झटका विकेट, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ इस नेपाली खिलाड़ी का नाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola