हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SLC XI: वार्म-अप मैच में टीम इंडिया के 5 खिलाड़ियों ने किया कमाल, इन 3 ने बढ़ाई टेंशन!

IND vs SLC XI: श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वार्म-अप मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. हालांकि, इस मैच में कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो कुछ का प्रदर्शन चिंताजनक रहा.

विज्ञापन
IND vs SLC XI (PIC Credit- AI)

India vs Sri Lanka Cricket XI: टीम इंडिया ने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिवसीय मैच में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मैच के तीसरे दिन श्रीलंका ने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे भारतीय टीम ने आसानी से हासिल कर लिया. हालांकि, इस मुकाबले की शुरुआत में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और श्रीलंकाई टीम ने भारत को दबाव में डाल दिया. लेकिन फिर भारतीय टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार पलटवार करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस वार्म-अप मैच में यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल और गुनून बरार ने शानदार प्रदर्शन किया.

पहली पारी में डक पर आउट होने के बाद जायसवाल ने दूसरी पारी में नाबाद 61 रन बनाए, जबकि जडेजा ने 63 रनों की पारी खेलने के साथ मैच में 4 विकेट झटके. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में शानदार 142 रन ठोके. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी पारी में 54 गेंदों पर 44 रन बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए. हालांकि, कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन चिंता बढ़ाने वाला रहा. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पूरे मैच में सिर्फ 1-1 विकेट ले सके. वहीं, ध्रुव जुरेल दोनों पारियों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. इस मैच से सबक लेकर अब भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ गॉले में होने वाले पहले टेस्ट में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

ये भी पढ़ें- वार्म-अप मैच के दौरान ऋषभ पंत खेलने लगे ‘फुटबॉल’, VIDEO देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola