
Video: श्रीलंका कब रवाना होगी टीम इंडिया? आ गया पूरा शेड्यूल
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
India Tour Of Sri Lanka 2024: भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए तैयार हो चुकी है। टीम इंडिया 27 जुलाई से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद 2 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे, तो वहीं वनडे की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी वनडे खेलते नजर आएंगे। वहीं गौतम गंभीर भी हेड कोच के रूप में पहली बार भारतीय टीम के साथ नजर आएंगे। ये उनकी नियुक्ति के बाद पहला असाइनमेंट होगा।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: फ्री में इस ट्रिक से देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच, यहां जानें पूरी डिटेल
रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया श्रीलंका के लिए 22 जुलाई, सोमवार की रात को रवाना होगी। भारतीय टीम मुंबई से उड़ान भरेगी। पहले कहा जा रहा था कि टीम दिल्ली से श्रीलंका के लिए फ्लाइट लेगी, लेकिन अब मुंबई से जाने की बात सामने आई है। खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से रवाना होंगे। चूंकि टी-20 सीरीज पहले खेली जाएगी तो ऐसे में टी-20 टीम पहले रवाना होगी। इसके बाद वनडे टीम के खिलाड़ी रवाना होंगे। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि श्रीलंका रवाना होने से पहले गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.