हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या गंभीर ने रोहित-विराट को दिया आदेश!

IND vs SL Team India Squad: भारतीय टीम इसी महीने के आखिरी हफ्ते में श्रीलंका दौरे पर जाएगी। टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि गौतम गंभीर ने कुछ सीनियर खिलाड़ियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
टीम इंडिया

IND vs SL Team India Squad: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे दौरे पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज 4-1 से जीत ली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए तैयार है। इस टूर की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। टीम इंडिया यहां 3 मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर गौतम गंभीर पहली बार टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका में होंगे। इस दौरे के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान जल्द ही हो सकता है। इस बीच भारतीय टीम के सिलेक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

ये भी पढ़ें: IND vs SL: इस खिलाड़ी के ODI सीरीज खेलने पर बना सस्पेंस, गंभीर की बढ़ी टेंशन

गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों को दिया आदेश

दरअसल, पहले कहा जा रहा था कि टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के नवनियुक्त हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों को वनडे सीरीज खेलने का आदेश दिया है। वहीं हार्दिक पांड्या ने भी आराम करने की गुहार लगाई है। टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर क्या-क्या अपडेट सामने आए हैं?

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

ये भी पढ़ें: IND vs SL: स्टार खिलाड़ी की टीम में वापसी पर लटकी तलवार, क्या गौतम गंभीर होंगे ‘मेहरबान’?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें