IND vs SL Cricket Series: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 मैच की सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। नवनियुक्त कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया 27 जुलाई से 3 मैचों की टी20 सीरीज से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आज 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें टीम की कमान चरिथ असलांका को सौंपी गई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जिन 16 सदस्यों की टीम के नाम का ऐलान किया है, वह बेहद मजबूत हैं और टीम इंडिया को दमदार चुनौती देते हुए नजर आ सकते हैं।
श्रीलंका ने अपनी टीम में पथुन निस्सांका, कुसल जनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, वानिंदू हसरंगा जो टी20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर हैं, उन्हें भी श्रीलंका ने भारत के खिलाफ मैच में अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा गेंदबाजी की बात की जाए तो मथीशा पथिराना को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से घोषित टीम के कौन-कौन से खिलाड़ियों से टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है, इसे जानने के लिए पूरा वीडियो देखें।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका की टीम में 2 साल बाद धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, भारत को दे सकता है चुनौती
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका ने T20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर के साथ टीम इंडिया का पहला प्रैक्टिस सेशन, इस खिलाड़ी पर टिकी नजरें
संबंधित खबरें
रामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
19 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
20 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines