Sri Lanka Cricket Team

Video: टीम इंडिया को श्रीलंका के इन खिलाड़ियों से मिलेगी चुनौती, रहना होगा होशियार

IND vs SL टी20 क्रिकेट सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम के नाम का ऐलान कर दिया है। 3 मैचों की ये क्रिकेट सीरीज 27 जुलाई से खेली जाएगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ अपनी मजबूत टीम उतारी है। टीम इंडिया को श्रीलंका के इन खिलाड़ियों से होशियार रहने की जरूरत है।

IND vs SL Cricket Series: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 मैच की सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। नवनियुक्त कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया 27 जुलाई से 3 मैचों की टी20 सीरीज से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आज 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें टीम की कमान चरिथ असलांका को सौंपी गई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जिन 16 सदस्यों की टीम के नाम का ऐलान किया है, वह बेहद मजबूत हैं और टीम इंडिया को दमदार चुनौती देते हुए नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

श्रीलंका ने अपनी टीम में पथुन निस्सांका, कुसल जनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो,  कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, वानिंदू हसरंगा जो टी20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर हैं, उन्हें भी श्रीलंका ने भारत के खिलाफ मैच में अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा गेंदबाजी की बात की जाए तो मथीशा पथिराना को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से घोषित टीम के कौन-कौन से खिलाड़ियों से टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है, इसे जानने के लिए पूरा वीडियो देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ