Team India ODI Playing 11 vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होने वाली है. टीम इंडिया के 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल चोटिल होने के कारण बाहर हैं और केएल राहुल कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या भी इंजरी के कारण स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं. तिलक वर्मा, ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़ की टीम में वापसी हुई है. सभी के मन में सवाल है कि आखिर प्लेइंग 11 कैसी होगी.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कैसी होगी प्लेइंग 11?
टीम इंडिया ने 15 सदस्यों की स्क्वाड का चुनाव काफी सोच-समझकर किया है. ऋतुराज गायकवाड़ को अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह मिली. मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को आराम दिया गया, वहीं रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है. गिल की गैरमौजूदगी में रोहित-जायसवाल ओपनिंग कर सकते हैं. तिलक वर्मा का हाल में प्रदर्शन ऋषभ पंत के मुकाबले अच्छा रहा है. इसी वजह से वो नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर की जगह खेल सकते हैं. प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल रह सकते हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: करुण नायर ने टीम इंडिया के फ्लॉप शो पर कसा तंज? सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में लिखी सच्चाई!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
36 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
9 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 day agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 day agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 days agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
2 days agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines