IND vs SA, 2nd Test

IND vs SA: टीम इंडिया के कोच का फूटा गुस्सा! प्लेइंग 11 में बदलाव और शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट का किया खुलासा

IND vs SA, 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जहां भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक नजर आए. उनका गौतम गंभीर के आलोचकों पर गुस्सा फूटा. उन्होंने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 और नंबर 4 पोजीशन पर गिल को रिप्लेस करने वाले खिलाड़ी के बारे में बात की.

IND vs SA, 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की प्रेस कॉन्फ्रेंस सामने आई है. इसी बीच उन्होंने कुछ बड़ी चीजों के बारे में बात की. गौतम गंभीर की हाल में काफी आलोचना हुई है और इसपर बात करते हुए कोटक का गुस्सा फूटा. उनका मानना है कि कुछ लोगों ने गंभीर के खिलाफ एजेंडा चला रखा. इसके अलावा उन्होंने शुभमन गिल की चोट पर भी बात की.

विज्ञापन

कोच सितांशु कोटक ने प्लेइंग 11 में बदलाव पर क्या कहा?

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने गौतम गंभीर के आलोचकों को जवाब देने के अलावा शुभमन गिल के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के पास गिल के रिप्लेसमेंट के लिए कई सारे अलग-अलग विकल्प हैं. पिछले मैच में जब गिल चोटिल हुए थे, तो नंबर चार पर उन्हें ध्रुव जुरेल ने रिप्लेस किया था. अब दूसरे टेस्ट में भी जुरेल ही नंबर 4 पर खेल सकते हैं. ऋषभ पंत कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. पूरी जानकारी और प्लेइंग 11 से जुड़े अपडेट के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ