हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: रांची वनडे से पहले आई टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, दक्षिण अफ्रीका की बढ़ गई टेंशन 

IND vs SA: रांची वनडे मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. टेस्ट सीरीज जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम अब वनडे सीरीज को भी अपने नाम करना चाहती है. वहीं टीम इंडिया अब टेस्ट सीरीज की हार का बदला लेना चाहती है. रांची के स्टेडियम का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के पक्ष में है. जिसके कारण ही मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा टेंशन में हैं.

विज्ञापन
IND vs SA Ranchi ODI Match

IND vs SA: भारतीय टीम का रिकॉर्ड रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में अच्छा रहा है. जिसके कारण ही कप्तान केएल राहुल की टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा. वहीं दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में टेम्बा बावुमा पर इस रिकॉर्ड को बेहतर करने की जिम्मेदारी होगी. हालांकि अगर ओवरऑल हेड टू हेड पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका की टीम का पलड़ा बहुत ही भारी नजर आता है.  

रांची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड है अच्छा 

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स रांची में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 1 मैच खेला है. जिसमें भारत को जीत मिली थी. इस मैदान पर यही आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला भी है. हालांकि अगर ओवरऑल हेड टू हेड आंकड़े की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 94 मैच खेले गए हैं. जिसमें भारत को 40 मैचों में जीत मिली है. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम को 51 मैचों में जीत मिली है. वहीं 3 मैच बेनतीजा भी रहे हैं. इस मैदान पर कुल 6 वनडे मैच अब तक खेले गए हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या बारिश के कारण रद्द हो जाएगा रोहित-विराट का कमबैक मैच? रांची में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

विज्ञापन

इस मैदान पर और रिकॉर्ड्स के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या रांची वनडे मैच में खेलेंगे ऋतुराज गायकवाड़? कप्तान केएल राहुल ने दिया बड़ा हिंट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola