हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SA: टीम इंडिया के साथ हुई बड़ी बेईमानी! क्या आउट थे सेनुरन मुथुसामी?  

IND vs SA: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान थर्ड अंपायर ने ऐसा फैसला किया, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. टीम इंडिया के फैंस अंपायर के इस फैसले पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं. उनका मानना है कि टीम इंडिया के साथ बेईमानी हुई है. जिसके बारे में अब चर्चा शुरू हो गई है.

विज्ञापन
senuran muthusamy

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव करके कार्बिन बॉश को बाहर का रास्ता दिखाया. उनकी जगह टीम में स्पिन ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी को प्लेइंग 11 में मौका मिला. जिसे साबित करते हुए उन्होंने शानदार शतक ठोक दिया. मुथुसामी की शतकीय पारी के कारण ही दक्षिण अफ्रीका की टीम बहुत ही मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. इस दौरान एक बार अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया था. जिस फैसले को थर्ड अंपायर ने बदल दिया था.  

क्या आउट थे सेनुरन मुथुसामी?  

दक्षिण अफ्रीका की पारी के 105वें ओवर में रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे. जडेजा ने सेनुरन मुथुसामी को गेंद डाली और उन्होंने स्वीप करने का प्रयास किया और गेंद पैड कर लगी. मैदानी अंपायर ने उन्हें फौरन आउट दिया. जिस पर मुथुसामी ने रिव्यू लिया. थर्ड अंपायर जब रिव्यू चेक कर रहे थे, उस समय बारीक सा स्पाइक स्निकोमीटर में नजर आया. जिसको देखकर ही थर्ड अंपायर ने फैसला बदल कर नॉट आउट दे दिया. भारतीय फैंस का मानना है कि बिना ज्यादा सबूत के ही अंपायर ने फैसला सुनाया. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दोबारा कब मैदान पर नजर आएंगे कप्तान शुभमन गिल? फिटनेस को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट 

विज्ञापन

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: PAK vs SL: T20 में टेस्ट खेलते हुए नजर आए बाबर आजम, स्लो बल्लेबाजी देख फैंस को आया गुस्सा 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola