IND vs PAK: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया पर सभी की नजर होगी। पाकिस्तान की स्क्वाड में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं दी गई है, जो हैरान करने वाली चीज है। दोनों टीमों के बीच 14 सितंबर 2025 को मैच होने वाला है। इसके अलावा संभावना है कि सुपर 4 और फाइनल में भी दोनों देशों की भिड़ंत हो। सभी जानना चाहेंगे कि कौन सी टीम बेहतर नजर आ रही है।
भारत vs पाकिस्तान: एशिया कप में किसकी टीम बेहतर?
एशिया कप के लिए दोनों ही टीमों का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया में शुभमन गिल की बतौर उपकप्तान वापसी हुई है, वहीं पाकिस्तान ने कड़ा फैसला लेते हुए रिजवान-बाबर को बाहर कर दिया है। दोनों ही देशों की संभावित प्लेइंग 11 पर सभी की नजर होगी। News 24 ने अपनी संभावित प्लेइंग 11 बनाई और आपस में तुलना की। 7 भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान पर भारी पड़ रहे हैं, वहीं पड़ोसियों के भी 4 प्लेयर्स टीम इंडिया के खिलाड़ियों से बेहतर नजर आ रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।