हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK Final: फाइनल में इन 5 खिलाड़ियों ने बनाया टीम इंडिया को चैंपियन, फिर औधे मुंह गिरा पाकिस्तान

विज्ञापन
IND vs PAK Final

IND vs PAK Final: टीम इंडिया ने एशिया कप के खिताब को 9वीं बार अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से धोया. एक समय पर भारतीय टीम 20 रन के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को पूरी तरह से पलट दिया.

तिलक वर्मा टीम इंडिया की जीत के असली हीरो रहे. उन्होंने 53 गेंदों पर 69 रनों की दमदार पारी खेली. तिलक ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी की. बल्ले से अगर तिलक ने महफिल लूटी, तो गेंदबाजी में कुलदीप यादव का जादू सिर चढ़कर बोला.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: रऊफ-अफरीदी ने की बेशर्मी की सारी हदें पार, भारत के नेशनल एंथम के बीच की बेहूदा हरकत

विज्ञापन

कुलदीप ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 30 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके. वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने भी दो अहम विकेट अपने नाम किए. शिवम दुबे ने मुश्किल समय में 22 गेंदों में 33 रनों की दमदार पारी खेली और तिलक के साथ मिलकर अहम साझेदारी निभाई. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola