Asian Games 2026, India vs Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को जापान के निसिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम करना चाहेगी. इस हाई वोल्टेज मुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें रहने वाली हैं. लेकिन मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी. दरअसल, हाल के भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट टीम ने हैंडशेक से परहेज किया है. हालांकि, IOC या OCA के नियमों में खिलाड़ियों के लिए विपक्षी टीम से हाथ मिलाना अनिवार्य नहीं है. इसे खेल भावना और शिष्टाचार से जुड़ा माना जाता है.
इसका एक उदाहरण 2016 रियो ओलंपिक में देखने को मिला था. मिस्र के जूडो खिलाड़ी इस्लाम अल-शेहाबी ने इजरायली खिलाड़ी ओर सैसन से हाथ मिलाने से इनकार किया था. IOC ने उन पर आर्थिक जुर्माना नहीं लगाया, लेकिन निष्पक्ष खेल और ओलंपिक मूल्यों के खिलाफ व्यवहार के लिए उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी. बाद में मिस्र की टीम ने उन्हें वापस भेज दिया था. भारत-पाकिस्तान की बात करें तो एशियन गेम्स में अन्य खेलों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक देखने को मिला है. ऐसे में क्रिकेट फाइनल में टीम इंडिया क्या फैसला लेती है, यह देखने वाली बात होगी. अभी तक भारतीय टीम की ओर से इस मुद्दे पर कोई अंतिम आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
संबंधित खबरें
IND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने बुमराह-अभिषेक को दिया जीत का श्रेय, तिलक को लेकर भी बोले कप्तान
1 hr agoIND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद पाकिस्तान के सैम अयूब ने की बेवकूफी, बचकाना सेलिब्रेशन वायरल
7 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
8 hrs agoआराधना मिश्रा ने न्यूज 24 से की खास बातचीत, यूपी कांग्रेस की कमान संभालने पर जाहिर की खुशी
21 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
22 hrs agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
1 day agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
2 days agoवाराणसी पहुंचा 308 पहियों वाला विशाल ट्रक, बेल्जियम से आई 200 टन की मशीन को देखने के लिए उमड़ी भीड़
2 days agoIND vs WI: टीम इंडिया ने 406 रन चेज कर रचा इतिहास, रोहित-गिल के तूफान से टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines