India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने भले ही 4 विकेट से जीत दर्ज की हो, लेकिन इस मैच में टीम की कुछ कमजोरियां भी खुलकर सामने आईं. मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया यह मुकाबला हार जाएगी. 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 70 रन के आसपास अपने पांच विकेट गंवा दिए थे और जीत मुश्किल लग रही थी. हालांकि, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को संकट से बाहर निकाला और एक गेंद शेष रहते भारत को जीत दिला दी. हालांकि, इस मैच के बाद कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं. एक तरफ तिलक, रेड्डी और नमन धीर ने मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई, तो दूसरी तरफ संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने निराश किया.
सैमसन ने दूसरे टी20 में 17 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 14 रन बनाए. टी20 क्रिकेट में जब टीम के सामने 181 रनों का लक्ष्य हो, तब इतनी धीमी बल्लेबाजी मुश्किलें बढ़ा सकती है. संजू की पारी के कारण भारत की रन गति पर असर पड़ा और लगातार विकेट गिरने से दबाव बढ़ गया. अगर ईशान किशन अगले मैच तक फिट हो जाते हैं, तो उनकी जगह संजू को बाहर बैठाने पर विचार किया जा सकता है. वहीं, अक्षर ने बल्लेबाजी में 9 गेंदों पर 11 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने चार ओवर में 28 रन दिए, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके. हालांकि, उनकी इकॉनमी खराब नहीं थी, लेकिन टीम को अहम मौकों पर विकेट की जरूरत थी. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेलना है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट संजू और अक्षर के प्रदर्शन पर विचार कर सकता है.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड में टूटा वैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड, T20I में पहली बार सिंगल डिजिट स्कोर पर हुए आउट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
3 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
10 hrs agoबचपन में बिछड़ा पिंटू, अब्दुल जब्बार बनकर लौटा घर, कैसे हुई पहचान?
23 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
1 day agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
1 day agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
2 days agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
2 days agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
3 days agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
3 days agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines