हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे चर्चा

IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कमाल का प्रदर्शन किया है. कोहली ने इस मुकाबले में बल्ले के साथ तो कमाल का प्रदर्शन किया ही है, इसके साथ ही उन्होंने फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन
Virat Kohli का धनुष-तीर वाला सेलिब्रेशन हो गया वायरल (Pic Credit- Social Media)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है. टी-20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में भी खराब शुरुआत मिली है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया है. कोहली ने बहुत ही कमाल की फील्डिंग करके शानदार कैच पकड़ा है. जिसके बाद उन्होंने ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन भी किया है. 

विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हुआ वायरल 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 51 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली. कोहली ने 145.01 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 13 चौके और 1 छक्का जड़ा. जिसके कारण ही टीम इंडिया को मुकाबले में बहुत ही आसानी से जीत मिली. इस मुकाबले में अंशुल कंबोज की गेंद पर विराट कोहली ने सेकंड स्लिप पर नाथन स्मिथ का बहुत ही शानदार कैच पकड़ा. जिसके बाद उन्होंने ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन किया. अगले 24 घंटे में रामायण मूवी रिलीज होने वाली है. जिसके कारण ही कोहली का सेलिब्रेशन उससे जोड़कर सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है. हालांकि आपको बता दें कि कोहली ऐसा बहुत ही लंबे समय से करते हुए आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम, खुद किया दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola