हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया जोरदार रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई शानदार फिटनेस

Rohit Sharma Run Out: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया. उन्होंने डाइव लगाकर गेंद रोकी और फिर डेरिल मिचेल को रनआउट कर दिया. फैंस रोहित शर्मा की फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन
रोहित शर्मा ने पहले वनडे में शानदार फिटनेस दिखाई (Image: Sony Sports Network Screengrab)

Rohit Sharma Run Out: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार फिटनेस का प्रदर्शन किया. अक्षर पटेल 22वां ओवर फेंकने आए और पहली गेंद पर विल यंग ने डिफेन्स करके सिंगल लेने की कोशिश की. नॉन-स्ट्राइक पर मौजूद डेरिल मिचेल रन लेने के लिए भागे और गेंद रोहित शर्मा की ओर बढ़ी. रोहित 39 साल के हैं और किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह डाइव लगाकर थ्रो कर पाएंगे. हालांकि, उन्होंने सुपरमैन की तरह उड़कर थ्रो किया.

रोहित शर्मा ने किया शानदार रन आउट

रोहित शर्मा ने उड़कर डाइव लगाई और गेंद हाथ में आते ही उसी पोजीशन में थ्रो किया. केएल राहुल के हाथ में गेंद गई और उन्होंने डेरिल मिचेल को आउट कर दिया. उस समय मिचेल न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उनकी एक गलती का फायदा रोहित ने उठाकर उन्हें रन आउट कर दिया. इसी के चलते मिचेल की 28 रनों की पारी का समापन हो गया. इसके अलावा विराट कोहली ने भी अपनी शानदार फिटनेस दिखाई. वह दूसरी स्लिप में खड़े थे और उन्होंने डाइव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ा. रोहित और विराट, दोनों ही सीनियर खिलाड़ियों ने अपनी कमाल की फिटनेस दिखाई.

ये भी पढ़ें:- ‘बहुत जल्दी…’, 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन तेंदुलकर ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola