हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: गौतम गंभीर के एक फैसले ने टी20 में इंडिया को बनाया चैंपियन टीम, थर-थर कांपते हैं विरोधी! 

IND vs NZ: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में मौजूदा चैंपियन है, लेकिन पिछले 3 मैचों से जो क्रिकेट टीम इंडिया खेल रही है. उससे विपक्षी टीमों में बहुत ज्यादा डर फैल रहा है. हर भारतीय बल्लेबाज अब पहली ही गेंद से छक्का मारने के लिए जा रहा है. जिसके कारण ही गेंदबाजों के पास कोई भी विकल्प नहीं नजर आ रहा है. इस बदलाव के पीछे हेड कोच गौतम गंभीर का 1 बड़ा फैसला है.

विज्ञापन
Team India Head Coach Gautam Gambhir

IND vs NZ: टीम इंडिया ने अब टी20 क्रिकेट खेलने का अंदाज ही बदल दिया है. आईपीएल में जो पिछले 2 सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कर रही थी. उस अंदाज को अब टीम इंडिया ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले 3 मुकाबले में टीम इंडिया हर ओवर को बड़ा बनाने के लिए जा रही है. हेड कोच गौतम गंभीर के एक फैसले ने ही टीम इंडिया को बेहद खतरनाक बना दिया है. अब विरोधी थर-थर कांप रहे हैं. 

गौतम गंभीर ने फैसले ने बदला टीम इंडिया का अंदाज 

टीम इंडिया पावरप्ले में ही 100 रन बनाने का लक्ष्य लेकर खेलती हुई नजर आती है. शुभमन गिल जब टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज थे. उस समय दोनों छोर से आक्रामक बल्लेबाजी नहीं हो रही थी. शुभमन गिल की जगह अब टीम में ईशान किशन को मौका मिला है. किशन ने अभिषेक शर्मा की तरह ही बल्लेबाजी की है. संजू सैमसन अब फेल हो रहे हैं, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव फॉर्म में आ गए हैं. गिल के टीम से बाहर होने के बाद अब टीम इंडिया टी20 में 300 रन भी बना सकती है. जिससे पीछे गौतम गंभीर और अजीत अगरकर का बड़ा हाथ रहा है. 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी होगा बाहर! 

विज्ञापन

इस फैसले के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: क्या टीम इंडिया के खिलाफ खेलने का शुभमन गिल को मिलेगा मौका? BCCI की मर्जी से ‘नामुमकिन’ बनेगा मुमकिन!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola