India vs New Zealand: भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने वाली न्यूजीलैंड टीम की हर कोई तारीफ कर रहा है। टीम ने पुणे में टीम इंडिया को 113 रनों से मात दी और पहली बार भारत को उन्हीं के घर में हराने में सफलता पाई। कीवी टीम के खिलाफ भारत की इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने भारत और कप्तान रोहित शर्मा पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने भारत की हार पर कहा कि न्यूजीलैंड ने भारत के साथ मजाक किया है और उन्हें बच्चों की तरह पीटा।
उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड ने भारत आकर उनकी ऐसी धुनाई की है, जैसे मानो उन्हें ऐसा करने का अधिकार है। बच्चों की तरह मारकर चले गए। उन्होंने भारत के साथ मजाक किया है। लोग कह रहे हैं कि भारत के शेर और घर में ढेर। जब भारत 46 रनों पर सिमटा था तो रोहित ने कहा था कि एक दिन सबका बुरा होता है और हमने यह स्वीकार किया। लेकिन इस मैच में आपने जिस तरह से क्रिकेट खेला, उससे लगता है कि आप आत्मसंतुष्ट हो गए हैं। रोहित कहते हैं कि वो अनावश्यक बातों पर ध्यान नहीं देते, लेकिन पिछले दो मैचों में वह भावना गायब थी। ये दोनों मैच ऐसे खेले गए हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कोई स्कूली बच्चे खेल रहे हों।’
अधिक जानकारी के लिए आप पूरा वीडियो देखें।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: तीसरे टेस्ट से रवींद्र जडेजा की छुट्टी तय! सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
हाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
16 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
19 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
23 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
23 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 day agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
2 days agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines