हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी देख घबराई न्यूजीलैंड टीम! मैच के बाद कुछ ऐसे की बल्ले की जांच

Abhishek Sharma Bat Checked: अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया. उन्होंने 20 गेंद में 68 रन की शानदार पारी खेली. अभिषेक की बल्लेबाजी देख न्यूजीलैंड टीम घबरा गई. इसी वजह से मैच के बाद वो अभिषेक का बल्ला चेक करने लगे. आइए ICC के बैट को लेकर नियमों पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन
अभिषेक शर्मा का बल्ला हुआ चेक

Abhishek Sharma Bat Checked: गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा का कहर देखने को मिला. उन्होंने 20 गेंदों में 68 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में अभिषेक ने 340 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके जड़े. इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने 10 ओवर में ही 154 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया. अभिषेक की बल्लेबाजी देख न्यूजीलैंड टीम भी घबराई हुई नजर आई और इसका सबूत मैच के बाद मिला.

न्यूजीलैंड प्लेयर्स ने चेक किया अभिषेक का बल्ला

अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देख सिर्फ फैंस ही नहीं, न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी भी हैरान नजर आए. कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जहां न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने मैच के बाद अभिषेक शर्मा से मुलाकात की और उनका बल्ला चेक किया. न्यूजीलैंड प्लेयर्स को ऐसा लगा कि अभिषेक के बैट में कुछ गड़बड़ी है, जबकि ऐसा कुछ नहीं निकला. पूरी जानकारी और ICC के बैट से जुड़े नियम जानने के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- WPL 2026: MI खत्म करेगी हार का सिलसिला, या RCB फिर मारेगी बाजी? जानें प्लेइंग 11, पिच और LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola