हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जानिए तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20I मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा (PIC Credit: ANI)

India vs New Zealand 3rd T20I Match Timing: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए, जहां भारत ने पहला टी20 4 विकेट से जीता, जबकि दूसरे मुकाबले में भी कीवी टीम को 4 विकेट से मात दी. अब भारतीय टीम की नजर तीसरा टी20 जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के टाइम में 7:30 घंटे का अंतर है. ऐसे में न्यूजीलैंड में जो मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा, वो भारत में दोपहर 12:30 बजे से देखने को मिलेगा. टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से खेले गए थे. तीसरे टी20 मैच के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भी भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे टॉस किया जाएगा. भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं. वहीं, मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड, आंकड़े कर देंगे हैरान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola