हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs JPN: वैभव IN, संजू OUT... जापान के खिलाफ ऐतिहासिक मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

Team India Possible Playing 11: जापान के खिलाफ 22 सितंबर को भारत का ऐतिहासिक T20I मैच होने जा रहा है. पहली बार दोनों टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी रह सकती है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी को जापान के खिलाफ मिलेगा मौका? (Image: ANI)

Team India Possible Playing 11: भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को ऐतिहासिक T20I मैच होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच पहली बार T20I में मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें इसे एशियन गेम्स 2026 से पहले की तैयारी के रूप में देख रही हैं. जापान के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें हैं. टीम मैनेजमेंट को पिछली सीरीज में बेंच पर बैठे हुए खिलाड़ियों को एशियन गेम्स से पहले मौका देना चाहिए. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को भी जापान के खिलाफ खेलने का चांस मिल सकता है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

जापान के खिलाफ एकमात्र T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और शिवम दुबे क्रमशः बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. वॉशिंगटन सुंदर को इस मैच में मौका दिया जा सकता है. वह अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई के साथ स्पिन गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं. अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के रूप में टीम इंडिया दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. बता दें कि भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को सुबह 9:30 बजे मैच की शुरुआत होगी. फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच का आनंद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- IND U19 vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यशवर्धन चौहान ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, चौके-छक्कों की बारिश कर जीता दिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola