IND vs IRE: आईपीएल 2026 के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पीछे मुड़कर नहीं देख रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी अपने दम पर इंडिया ए को फाइनल मुकाबला जीता चुके हैं. जिसके कारण ही आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उनका डेब्यू लगभग पक्का नजर आ रहा है. मैच से पहले हुए अभ्यास सत्र के दौरान भी सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर ही टिकी हुई थी. जहां पर उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया और छक्के-चौकों की बारिश कर दी. जिसके बारे में अब चर्चा शुरू हो गई है.
वैभव सूर्यवंशी का अभ्यास सत्र में दिखा अलग अंदाज
इंटरनेशनल डेब्यू से पहले हुए अभ्यास सत्र के दौरान वैभव सूर्यवंशी पहले कोचिंग स्टाफ के साथ बातचीत करते हुए नजर आए. उसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और हेड कोच गौतम गंभीर से भी बात की. जिसके अलावा उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ भी बातचीत की. हालांकि जब वो नेट्स में बल्ला लेकर उतरे तो उन्होंने सिर्फ बड़ा शॉट खेलने का ही प्रयास किया.
अब तक जिस अंदाज में वो खेलते हुए नजर आ रहे थे, उससे भी आक्रामक रवैया सूर्यवंशी ने अभ्यास सत्र के दौरान अपनाया. अब देखना ये है कि कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसे बाहर करके वैभव को मौका देते हैं. वहीं ईशान किशन को भी आराम देकर सूर्यवंशी का डेब्यू कराया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चुनी प्लेइंग 11, मैच विनर खिलाड़ी को नहीं दी जगह
संबंधित खबरें
सुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 hr agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
20 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
1 day agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 day agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
2 days agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 days agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines