King Charles meet Team India

किंग चार्ल्स की टीम इंडिया के खिलाड़ियों से क्या हुई बात? लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: टीम इंडिया और महिला टीम को किंग चार्ल्स ने बुलावा भेजा। भारत की दोनों टीमों से मिलकर उन्होंने खिलाड़ियों के बारे में बात की। किंग ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच को लेकर भी कप्तान शुभमन गिल से बात की है।

IND vs ENG: भारत की फिलहाल 3 टीमें इंग्लैंड दौरे पर है। जिसमें भारतीय पुरुष टीम, भारतीय महिला टीम और भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम शामिल है। इसमें से टीम इंडिया और महिला टीम को किंग चार्ल्स ने बुलावा भेजा। भारत की दोनों टीमों से मिलकर उन्होंने खिलाड़ियों के बारे में बात की। किंग ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच को लेकर भी कप्तान शुभमन गिल से बात की है। मीटिंग खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने इसको लेकर अपना बयान जारी किया है।

लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर बोले किंग चार्ल्स  

किंग चार्ल्स से मुलाकात के बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि किंग ने तेज गेंदबाज आकाशदीप से बात करते हुए उनकी कैंसर से पीड़ित बहन के बारे में भी पूछा। इसके अलावा उन्होंने डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के बारे में भी पूछा। लॉर्ड्स टेस्ट मैच को लेकर भी किंग चार्ल्स ने भारतीय टीम के साथ बातचीत की। उनका भी मानना था कि खराब किस्मत के कारण ही टीम इंडिया को हार मिली। मुलाकात के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ