tilak verma

IND vs ENG: किस पोजीशन पर बैटिंग करना पसंद है, तिलक वर्मा ने दिया जवाब

India vs England: भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शनिवार को अकेले दम पर अपनी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ जीत दिलाई। उन्होंने अब अपनी फेवरेट बैटिंग पोजीशन भी बताई है।

India vs England: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की जोरदार फिफ्टी के दम पर भारत ने शनिवार को इंग्लैंड को दो विकेट से धूल चटा दी। टीम ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की लीड हासिल कर ली है। टीम एक समय 78 रनों पर ही पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन इसके बाद भी तिलक ने टीम को जीत दिला दी।

उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि उनके मन में हेड कोच गौतम गंभीर की बातें चल रही थीं और इसकी वजह से ही टीम को जीत मिली। इस दौरान उनसे उनकी पसंदीदा बैटिंग पोजीशन पूछी गई, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो किसी भी नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं और पहले भी अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि नंबर तीन उनकी फेवरेट बैटिंग पोजीशन है।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ