IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे मैच में टीम इंडिया बहुत ही बुरी तरह से हार गई. जिसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम वनडे सीरीज भी 1-2 से हार गई. हालांकि इस मुकाबले में टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या खत्म हो गई. टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया. रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 138 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि इस दौरान उन्होंने उधार के बल्ले से ये तूफानी पारी लॉर्ड्स वनडे में खेली थी. 

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा ने उधार के बल्ले से जड़ा शतक 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे मैच में शानदार शतक जड़ा. हालांकि उन्होंने ये कारनामा शार्दुल ठाकुर के बल्ले से किया था. रोहित के बल्ले के नीचे शार्दुल ठाकुर लिखा हुआ था. ठाकुर मौजूदा समय में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. वो इस सीरीज के दौरान कमेंट्री पैनल में नजर आ रहे थे. वहीं इस मुकाबले से पहले हिटमैन के संन्यास की खबरें भी चल रही थी. जिसके बाद रोहित ने शानदार शतक जड़कर अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है. रोहित अब टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जहां पर भी अगर रोहित के बल्ले से रन आया, तो बीसीसीआई को उन्हें टीम में बरकरार रखना ही होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा की ‘पिक्चर अभी बाकी है…’, क्या गंभीर और अगरकर लिखेंगे 2027 वर्ल्ड कप का सही क्लाइमैक्स?

---विज्ञापन---