हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: शुभमन गिल को प्लेइंग 11 चुनने में आ सकती है 2 परेशानी, वापसी को तैयार हैं कई स्टार खिलाड़ी

IND vs ENG: टी-20 सीरीज हारने के बाद अब टीम इंडिया पलटवार के लिए तैयार नजर आ रही है. दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम पहले वनडे मुकाबले में उतरने वाली है. इस दौरान कप्तान शुभमन गिल को प्लेइंग 11 चुनने में 2 परेशानी आ सकती है.

विज्ञापन
Team India (Image generated by AI)

IND vs ENG: इंग्लिश टीम जहां मैच के एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दे रही है, तो वहीं टीम इंडिया टॉस के समय ये फैसला करती है. टी-20 के बाद अब वनडे सीरीज के दौरान भी ये सिलसिला जारी रहने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम कई सुपरस्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही प्लेइंग 11 चुनने में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को परेशानी आ सकती है. 9 खिलाड़ियों की जगह तो पक्की नजर आ रही है, लेकिन 2 जगह के लिए 4 खिलाड़ियों ने दावा ठोका हुआ है. 

शुभमन गिल को इन 4 में से चुनने हैं 2 खिलाड़ी 

बर्मिंघम में जब टीम इंडिया पहला वनडे मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी, तो कप्तान शुभमन गिल के जोड़ीदार रोहित शर्मा ही होने वाले हैं. वहीं नंबर 3 पर दिग्गज विराट कोहली की जगह पक्की है. नंबर 4 और 5 पर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जगह का खेलना भी तय हैं. हालांकि नंबर 6 के लिए शिवम दुबे और ईशान किशन में से किसी को चुनना होगा. इसके अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की भी प्लेइंग 11 में जगह पक्की ही नजर आ रही है. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का भी खेलना तय हैं. हालांकि नंबर 11 के लिए गूरनूर बरार और प्रिंस यादव में से किसी एक को चुनना होगा. प्रसिद्ध कृष्णा का फिलहाल खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. 

ये भी पढ़ें: मैच के दौरान अचानक हुई 21 साल के क्रिकेटर की मौत, बड़ी वजह आई सामने

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola