
IND vs ENG: टेंशन में टीम इंडिया, केनिंग्टन ओवल में टूट सकता है 123 साल पुराना रिकॉर्ड
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
IND vs ENG: केनिंग्टन ओवल लंदन में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां पर चौथे दिन मुकाबले का रिजल्ट आ सकता है। जहां पर इंग्लिश टीम को चौथी पारी में 374 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 50 रनों पर 1 विकेट गंवा दिया है। चौथे दिन जीत के लिए इंग्लिश टीम को 324 रनों की जरूरत है, तो वहीं टीम इंडिया को 9 विकेट अपने नाम करने हैं। हालांकि उसके बाद भी टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल टेंशन में नजर आ रही है।
केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट का सबसे सफल रन चेज 263 रनों का है। जोकि इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1902 में किया था। इस मुकाबले को जीतने के लिए इंग्लिश टीम को 123 साल पुराने अपने रिकॉर्ड को तोड़ना होगा। इस मुकाबले में गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही है, लेकिन चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए सबसे अच्छे होने वाले हैं। ऐसे में इंग्लिश बल्लेबाजों के पास इतिहास रचने का अच्छा मौका है। जिसके कारण ही कप्तान शुभमन गिल फिलहाल ज्यादा दबाव में होंगे। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो….
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: