हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs ENG: हेड कोच गौतम गंभीर का रिपोर्ट कार्ड आया, लॉर्ड्स टेस्ट की हार से और खराब हुए आंकड़े

---विज्ञापन---

IND vs ENG: टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हुआ तो उनकी जगह गौतम गंभीर को जिम्मेदारी सौंपी गई। गौतम गंभीर को जिम्मेदारी मिलने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में और ज्यादा खराब हो गया है। घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में भी बुरी तरह से फेल हो गई थी। जिसके बाद अब इंग्लैंड में भी हार का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण ही गंभीर को बतौर हेड कोच रिपोर्ट कार्ड खराब हो रहा है।

गौतम गंभीर का रिपोर्ट कार्ड

गौतम गंभीर के हेड कोच रहते हुए टीम इंडिया ने कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें टीम इंडिया को सिर्फ 4 मैचों में ही जीत मिली है। इस दौरान एक मुकाबला ड्रॉ रहा था, वहीं कुल 8 मैचों में टीम को हार मिली है। टी20 और वनडे मैचों में गंभीर का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वो अपना जलवा नहीं बिखेर पाए हैं। इस सीरीज के बचे हुए 2 मुकाबलों में अगर टीम इंडिया को हार मिली तो उनकी जगह पर भी संकट मंडराएगा। ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंडिया ए के कप्तान की क्या अब भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं? आईपीएल स्टार रेस में आगे

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola