हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs ENG: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने की धमाकेदार वापसी, इंग्लिश बल्लेबाजों को दिन में दिखाए तारे

IND vs ENG: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया की गेंदबाजी बहुत ज्यादा कमजोर नजर आ रही थी. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज के दौरान भारतीय गेंदबाजी पर सवाल उठ रहे हैं. जिसका जवाब अब वनडे सीरीज के दौरान मिल गया है.

विज्ञापन
(Pic Credit- AI Generated) टीम इंडिया के कप्तान-कोच ने शुरू की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी

IND vs ENG: टीम इंडिया लंबे समय से गेंदबाजी में खराब प्रदर्शन कर रही थी. जिसके कारण ही भारतीय क्रिकेट टीम बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रही थी. वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले भी कुछ ऐसा ही दबाव टीम पर नजर आ रहा था. हालांकि बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम पहली पारी में 258 रनों पर ही सिमट गई. इस मुकाबले में 5 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी के दौरान बहुत ज्यादा प्रभावित किया. 

टीम इंडिया के इन 5 गेंदबाजों ने पहले वनडे में किया प्रभावित 

बर्मिंघम में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने खराब टी-20 सीरीज के बाद शानदार कमबैक किया और 4 विकेट अपने नाम किया. खराब टी-20 सीरीज के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने भी कमबैक किया. उन्होंने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. वहीं शिवम दुबे ने भी वापसी करते हुए 1 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. वहीं लंबे समय के बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी करने जसप्रीत बुमराह ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. वहीं गूरनूर बरार ने भी 2 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था. अब बल्लेबाजों को अपना काम करके टीम इंडिया के लिए मुकाबला जीतना होगा. 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: महेंद्र सिंह धोनी के कारण खत्म हुआ फैंस का लंबा इंतजार, बर्मिंघम में दर्शकों को मिला सरप्राइज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola