IND vs ENG

इंग्लैंड सीरीज से पहले भारत को झटका! IPL का स्टार टीम से रह सकता है बाहर

India vs England T20I Series: भारत और इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सीरीज से धाकड़ तेज गेंदबाज बाहर रह सकता है।

India vs England T20I Series: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद अब टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज देखने को मिली थी, हालांकि अभी तक इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। वहीं टीम के सिलेक्शन से पहले फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम इंडिया का नया रफ्तार का सौदागर मयंक यादव इंजरी के चलते से इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो सकता है।

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था, लेकिन साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टी20 सीरीज में उनको चोट लग गई थी। उसके बाद से ये खिलाड़ी लगातार चोट से जूझ रहा है। अब इस खिलाड़ी का टी20 सीरीज के सिलेक्शन काफी मुश्किल माना जा रहा है। बता दें पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ