England Cricket Team

IND vs ENG: बदला लेने के लिए बेकरार इंग्लैंड के 5 'खूंखार' खिलाड़ी, हल्के में लेना पड़ेगा भारी

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है। इस पूरी सीरीज में भारत को इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा।

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत आज यानी बुधवार से होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने पिछले साल जोरदार प्रदर्शन किया था। टीम इस दौरान रोहित शर्मा की अगुवाई में 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही थी। लेकिन इसके बाद भी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सतर्क रहना होगा।

ऐसा इसलिए है क्योंकि टीम में एक से बढ़कर एक नाम शामिल हैं, जिसमें कप्तान जोस बटलर, फिल सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टन और आदिल रशीद का नाम शामिल है। साथ ही टीम आईसीसी रैंकिंग में भी तीसरे स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड की टीम इस बार भारत से पिछली हार का बदला जरूर लेना चाहेगी, जब टीम को 2021 में पांच मैचों की सीरीज में 2-3 के अंतर से हार मिली थी।

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ