हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs ENG: एजबेस्टन में क्या मिलेगा अभिमन्यु ईश्वरन को मौका? टीम इंडिया कर सकती है प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव

This browser does not support iframes.

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। एजबेस्टन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड भले ही खराब रहा है लेकिन गिल की कप्तानी में टीम के पास इतिहास बदलने का मौका होगा। इसके लिए टीम में कुछ बदलाव करने की जरूरत होगी। इस मैच के लिए टीम में अभिमन्यु ईश्वरन को मौका दिया जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी वो टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए। इसके बाद इंग्लैंड में भी उनको स्क्वाड का हिस्सा तो बनाया गया है लेकिन पहले मैच में नहीं खिलाया गया। ऐसे में क्या अब दूसरे मैच में साईं सुदर्शन की जगह उनको खिलाया जा सकता है? उनका घरेलू रिकॉर्ड साईं से कई गुना ज्यादा बेहतर है और वो लगातार रन बनाते हुए आ रहे हैं। दूसरे टेस्ट मैच के लिए कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11 जानने के लिए पूरी वीडियो देखिए…

ये भी पढ़िए- Concussion Substitute और वाइड बॉल के नियम में हुए बदलाव, जानें क्या कहते हैं ICC ने नए तरीके

Sponsored Links by Taboola