हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: क्या ऑस्ट्रेलिया जाएंगे मोहम्मद शमी? सामने आया ताजा अपडेट

IND vs AUS:पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान मोहम्मद शमी के घुटने में चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से उन्हें अपने घुटने का ऑपरेशन कराना पड़ा था।

विज्ञापन

IND vs AUS: टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली रही है। इस सीरीज का तीसरा मैच आज (14 दिसंबर) से शुरू हो गया है। इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी टेस्ट मैच खेलने के लिए फिट नहीं है। इसी वजह से वो इस टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट्स में बताया है कि शमी के घुटने में अभी भी सूजन हो रही है। वहीं, रणजी ट्रॉफी में वापसी के बाद सैयद मुश्ताक अली टी20 के नौ मैच खेलने के बाद शमी को खुद लगता है कि वो अभी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैच में शमी टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं, लेकिन अब ये उम्मीद टूट गई है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी बताया था कि शमी फिट होने के बाद वापसी कर सकते हैं। फिलहाल उनके घुटने में सूजन है। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें