Video: बुमराह के खिलाफ सैम कोंस्टास ने क्या बनाया था प्लान? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया खुलासा

IND vs AUS: सैम कोंस्टास ने डेब्यू मैच में ही 60 रन की यादगार पारी खेली है। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने बुमराह के खिलाफ तेजी से रन बनाए थे।

ind vs - 2024-12-26T193148.877

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में ही सैम कोंस्टास ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने डेब्यू मैच में 60 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह को निशाना बनाया था। इसी बीच उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अपनी रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अपनी प्लानिंग को लेकर उन्होंने कहा, “वो इस खेल के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था और उसका मुझे फायदा मिला। लेकिन उन्होंने तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया था। लेकिन मुझे चुनौती पसंद हैं। इससे मैं अपना बेस्ट कर पाता हूं। मैं इसी वजह से जसप्रीत बुमराह का सामना करना चाहता था। मेरा मकसद उनकी लाइन और लेंथ को खराब करना था। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ