हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS: वनडे सीरीज की हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, पहले T20I में ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11!

IND Possible 11 vs AUS in T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर 2025 से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है. वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को टी20 में ढेर करने की कोशिश करेगी. सभी के मन में यही सवाल है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

विज्ञापन
ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

Team India Possible T20I Playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का समापन हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 की बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम की. अब दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का आयोजन होने वाला है. रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे खेलने के बाद अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं. टी20 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम उतरेगी और वो ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज में हार का बदला लेना चाहेगी. पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर होगी.

पहले टी20 में कैसी होगी प्लेइंग 11?

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी पर सभी की नजर होगी. दोनों ने एशिया कप में धमाल किया था और ऑस्ट्रेलिया में भी वो कमाल कर सकते हैं. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव मिडल ऑर्डर की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. हार्दिक पांड्या चोटिल हैं और उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में जगह मिल सकती है. वनडे सीरीज में आराम करने के बाद अब जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी होने वाली है. पूरी जानकारी और प्लेइंग 11 के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट को कैसे रोक पाओगे? मजबूरी में 2027 वर्ल्ड कप भी खिलाओगे! मोहम्मद कैफ ने लगा दी क्लास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें