India vs Australia: न्यूजीलैंड से तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हारने के बाद भारत अब ऑस्ट्रेलिया से दो-दो हाथ करेगा। दोनों टीमों के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू हो रही है। टीम इंडिया बेशक पिछले दो दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रही है, लेकिन उसके लिए इस बार यह सीरीज आसान नहीं रहने वाली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फेल रहे हैं। ऐसे में टीम को अगर कंगारुओं के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो यहां उसके बल्लेबाजों को रंग जमाना होगा। भारतीय बल्लेबाजों का ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन देखें तो यहां विराट कोहली, ऋषभ पंत और शुभमन गिल का नाम सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल है।
विराट ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं के घर में 10 मैच खेले हैं और इसमें 61.88 की औसत से 1052 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। विराट मौजूदा टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते भारतीय हैं। विराट के बाद पंत का नंबर आता है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात मैचों में 62.40 की लाजवाब औसत से 624 रन बनाए है। इसमें उनके बल्ले से एक शतक निकला है। पिछली बार टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गिल ने अब तक तीन मैचों में 51.80 की औसत से 259 रन बनाए हैं।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी।
संबंधित खबरें
'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
6 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
12 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 day agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
2 days agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 days agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
2 days agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines